बेतला नेशनल पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की सीधी टक्कर में कई घायल

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बेतला नेशनल पार्क के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की सीधी टक्कर में कई घायल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू-छिपादोहर मुख्य मार्ग पर स्थित बेतला नेशनल पार्क के समीप बैगा पानी के खतरनाक मोड़ पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड नंबर की वैगनआर कार (JH10BW1358) और यूपी नंबर की एस-क्रॉस कार (UP17L4696) बैगा पानी के टर्निंग पॉइंट पर आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यूपी नंबर की एस-क्रॉस कार ओडिशा से गोरखपुर जा रही थी. वाहन चालक अमित सिंह अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे. कार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बच्ची भी सवार थे. दुर्घटना में अमित सिंह के हाथ में चोट आई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं.वहीं वैगनआर कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में एक महिला और एक बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया.घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया.स्थानीय लोगों का कहना है कि बैगा पानी का यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाने, स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में प्रेम प्रसंग में दो नाबालिगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा