भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में वीबी-जी रामजी योजना के क्रियान्वयन एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान योजना से संबंधित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई.
बीपीओ दीपक कुमार एवं अभिषेक कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वीबी-जी रामजी योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. इस दौरान योजनाओं के तहत सामग्री आपूर्तिकर्ताओं, मेट एवं मिस्त्रियों के लंबित भुगतान पर भी चर्चा की गई. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों.
प्रशिक्षण में जॉब कार्डधारी मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेई, एई समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जादूगोड़ा मे भाजपा नेता ऋषि सारंगी, पूर्व विधायक मेनका सरदार व मीरा मुंडा की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा