ड्राइविंग लाइसेंस

भरनो में 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' शिविर सफल, 143 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो में 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' शिविर सफल, 143 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भरनो प्रखंड के पंचायत भवन में शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति (लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था.दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग लर्निंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे और पूरे दिन पंचायत भवन परिसर लोगों से गुलजार रहा.शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से राहत दिलाते हुए परिवहन विभाग की सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना था.इस पहल से लोगों का समय और धन दोनों की बचत हुई तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित हुई.

शिविर के दौरान कुल 163 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया.परीक्षा के बाद 143 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए,जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया.वहीं 20 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके.सफल अभ्यर्थियों को भरनो के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया.इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना है.उन्होंने कहा कि जब प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचता है,तो योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलता है.

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है,जिन्हें पहले लाइसेंस बनवाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन कर रहा है,ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरल और पारदर्शी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा मिल सके.शिविर के सफल आयोजन में विभागीय कर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.हालांकि शिविर के दौरान यह भी देखने को मिला कि कई लोग ऑनलाइन आवेदन की जानकारी के अभाव में पहले से पंजीकरण नहीं करा सके,जिसके कारण वे इस बार लर्निंग लाइसेंस नहीं बनवा पाए.ऐसे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में पुनः इसी प्रकार का शिविर आयोजित किया जाए,ताकि वे भी आवेदन कर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकें.ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं,तो आम लोगों को काफी राहत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकेगा.शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी,प्रखंड प्रशासन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में नेशनल क्लस्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा