ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रांची में आज आदिवासी महाजुटान रैली, कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की नो-एंट्री; रूट भी डायवर्ट 

सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

By : Dipali Kumari
रांची में आज आदिवासी महाजुटान रैली, कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की नो-एंट्री; रूट भी डायवर्ट 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया गया है. इस आदिवासी महाजुटान रैली में राज्यभर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के एकत्र होने की संभावना है. इसके मद्देनजर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आज कई रास्तों पर नो एंट्री रहेगी, तो वहीं कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है. साथ ही विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किये गए हैं.

इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री 

ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के अनुसार आज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी. हालांकि इस दौरान भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के रास्ते जा सकेंगे. इसके अलावा सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इनमें जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से टीओपी-03 मैदान, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़, एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका मोरहाबादी, राम मंदिर से अतिथिशाला मोरहाबादी और एटीआई मोड़ से सिद्धू-कान्हू मोड़ तक के मार्ग शामिल हैं. इन रूटों पर आज सभी वाहनों की नो एंट्री रहेगी.

रूट डायवर्ट 

बताते चलें यातायात पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि परिस्थिति अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन या वाहनों के परिचालन को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. यातायात पुलिस ने शहरवासियों से जेल चौक से करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के रास्तों पर अनावश्यक चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है.

रैली में आने वालों के लिए पार्किंग स्थल 

विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों को पार्किंग में कोई समस्या ना हो अन्य परेशानियों से बचने के लिए अलग-अलग जिलों के अनुसार पार्किंग स्थल निर्धारित किये गए हैं. 

  • गुमला और लोहरदगा: आईटीओ मैदान
  • हजारीबाग और रामगढ़: डीएवी गांधीनगर मैदान
  • खूंटी: जीईएल चर्च मैदान
  • सिमडेगा, कामडारा और तोरपा: हरमू मैदान
  • सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा: लोयला मैदान, पुरुलिया रोड
  • गढ़वा और पलामू: ओटीसी मैदान
  • हजारीबाग, रामगढ़ और बोड़ेया रिंग रोड से आने वाले वाहन: टीओआर आईओ मैदान (मंदिर मैदान)
  • रांची के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन: विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी

इसे भी पढ़ें: Everest की हींग पर FSSAI का बड़ा एक्शन, देशभर में बिक्री पर बैन

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट