कारगिल वीर शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक सविता महतो ने किया नमन

By Vaibhaw Vikram
कारगिल वीर शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक सविता महतो ने किया नमन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नागासेरेंग स्थित शहीद चौक में मंगलवार को कारगिल युद्ध के वीर शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सविता महतो ने रांची जाने के क्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत नागेश्वर महतो का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा. 

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के साहस, वीरता और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है. विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने शहीद नागेश्वर महतो को नमन करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया. 

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, अमित सिन्हा, विजय कृष्ण महतो, युगल किशोर महतो, अशोक महतो, जगदीश लायेक, घासीराम सिंह मुंडा, पुष्कर सिंह मुंडा, सुखलाल सिंह मुंडा, श्यामल सिंह मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लातेहार में जन शिकायत निवारण शिविर, DC संदीप कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा