प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ इस कार्यक्रम मे विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह के साथ जिला परिषद की सदस्य संतोषी कुमारी समेत कई अन्य अतिथि शामिल हुए. श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थल पर विधायक और जिला परिषद समेत अन्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया. कलाम साहब की पुण्यतिथि के मौके पर विद्यालय परिसर में विधायक और जिला परिषद सदस्य के द्वारा संयुक्त रूप से ए आई क्लास रूम के साथ साथ जिला परिषद के माध्यम से नवनिर्मित स्टेज का विधिवत उद्घाटन किया गया.
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिवार के द्वारा विधायक जिला परिषद और अन्य अतिथियों को शॉल और पुष्प भेंट करके सम्मानित करते हुए स्कूली छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक संस्कृत गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता खलको ने विद्यालय की जर्जर अवस्था के साथ-साथ कई विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह को मांग पत्र सोपा. कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह कहा डॉ कलाम साहब ने भारत की ऐसी शख्सियत थे जहां उन्होंने अपने शिक्षा के दम पर भारत को विश्व के पटल पर स्थापित करने के साथ-साथ अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान देश के महान सम्मान को बढ़ाते हुए अपनी सादगी के परिचय देकर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने जहां जीवन के अंतिम क्षण में भी उन्होंने समाज और शिक्षा के प्रति कार्य करते हुए जीवन को त्याग दिया और ऐसे व्यक्ति के पुण्यतिथि के मौके पर एआई क्लास का उद्घाटन होना काफ़ी सुखद है.
उन्होंने अभी कहा कि विद्यालय के विकास और छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए वह हर संभव कार्य करेंगे. वहीं जीप सदस्य ने कहाँ की प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू के छात्र छात्राएं अपने बेहतर शिक्षा और सीमित संसाधन के बदौलत पूरे प्रखंड का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया इसलिए विद्यालय के विकास और बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हम सबको मिलकर काम करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवींद्र राम अनिल कुमार सिंह अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह सब इंस्पेक्टर श्याम नारायण ओझा अवधेश मेहरा कमलेश कुमार सिंह अखिलेश सिंह समसुल अंसारी इनामुल अंसारी चूड़ा णि चंद्र सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह, शुभम भारती, रविचंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार यादव, लेवलेश्वर बरला, मो. आसद अंसारी, सुमनी ओरांव, मुनम लकड़ा, रजनी गीता कुजूर, संध्या रानी, सुषमा खलखो, संगीता तिर्की, श्रीमती परम खलखो, रंजन कुमारी, अख्तर अंसारी, दिलशाद अंसारी, श्री गणेश खलखो, भावेश दुबे तथा गीता कुमारी समेत अन्य लोग शामिल थे .
यह भी पढ़ें: जेएसएलपीएस कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन