बुंडू में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बुंडू में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क:  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर  बुंडू प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बुंडू एसडीओ मोहन लाल मरांडी, डीएसपी ओमप्रकाश, सीओ हंस हेम्ब्रम सहित प्रखंड और अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

भगवान बिरसा के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी - एसडीओ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ मोहन लाल मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को आत्मसम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया था. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भगवान बिरसा के जीवन और संघर्ष से अवगत कराना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उनके आदर्शों को अपनाकर ही विकसित झारखंड और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है.

भगवान बिरसा का संघर्ष आज भी देता है प्रेरणा - डीएसपी

डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने अपने समाज और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के विचार और उनके संघर्ष आज भी लोगों को समाजहित में कार्य करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं. सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रखंड एवं अनुमंडल प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चाय दुकान पर चल रहा था नशे का कारोबार, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर और 26 पुड़िया गांजा बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा