न्यूज 11 भारत
डेस्क,बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया साथ ही शहीदों को नमन किया गया. वहीं थाना में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, झामुमो कार्यालय में प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक महापात्र, गोपालपुर पंचायत में मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मु, पारूलिया में सुपर्णा सिंह, सांडरा में मीणा मुंडा, ब्रामनकुंडी में रंजीत सिंह, गमारिया में मालती सिंह, खांडामौदा में पंचानन मुंडा, मानुषमुड़िया में राम मुर्मू,भूतिया में विधान चंद्र मंडी, मानुसमुड़िया प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू, केसीसी स्कूल में सच्चिदानंद सतपति, जगन्नाथपुर पीएचसी में एएनएम निलम टोप्पो, लुगाहारा क्लब भवन में राजू महातो, पारुलिया क्लब में कुणा पाल, जगन्नाथपुर रंकानी क्लब में सचिन नायक, सरस्वती स्कूल विद्या मंदिर दरखुली में सचिव कृष्ण पाल, केदुआ महाकुड़िया मबी में एचएम कृष्णा मुंडा ने झंडा फहराया.
मानुषमुड़िया सरस्वती शिशु मंदिर में झांकी निकाली गयी. बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली. बहरागोड़ा थाना में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुसमा सोरेन, प्लस टू उच्च विद्यालय में कमलेश सीट, बहरागोड़ा महाविद्यालय में पाचार्य एसपी महालिक, रजलाबाद पंचायत भवन में डमन नायक, इसी तरह पाठपुर में झूमा नायक, गोपबोँढू पाटागार में बिनायक गिरी ने झंडा फहराया.
इसे भी पढ़ें: रांची: CM हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में किया ध्वजारोहण