सड़क हादसा

सड़क पर पैदल जा रहे लोगों पर पलटा छड़ लदा ट्रक, एक की मौत, एक गंभीर 

हादसे में सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी.

By Dipali Kumari
सड़क पर पैदल जा रहे लोगों पर पलटा छड़ लदा ट्रक, एक की मौत, एक गंभीर 

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के चरकिटोंगरी के समीप एक छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति  गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना में ट्रक ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था, जिसे घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया. घायल को  इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोखरिया निवासी वाल्मीकि महतो और दीपक गुप्ता काम की तलाश में बाहर जाने वाले थे. उनका ट्रेन धनबाद स्टेशन से था, तभी उन्हें जानकारी मिली की ट्रेन कैंसिल हो गया और वे दोनों निमियाघाट स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर कर पैदल अपने गांव पोखरिया के लिए निकल गए. इसी क्रम में चरकिटोंगरी के समीप पीछे से आ रही एक छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबने से वाल्मीकि महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल है, जिसे ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. इधर घटना के बाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. 

इसे भी पढ़ें: JPSC घोटाला: रांची और लखनऊ से 5 लोगों की गिरफ़्तारी, CID की कार्रवाई जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा