नशीला कारोबार

बरवाडीह में छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

बरवाडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरवाडीह में छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बरवाडीह पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर, एक अपाची बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस मामले में बरवाडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अपाची मोटरसाइकिल (जेएच-19बी-0755) से बरवाडीह से ब्राउन शुगर लेकर बिक्री के लिए पोखरी-कुटमू की ओर जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.बरवाडीह-कुटमू मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया. तलाशी लेने पर प्लास्टिक के पाउच से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोलू कुमार उर्फ ऋतिक कुमार (22 वर्ष) एवं चंचला देवी, दोनों निवासी बरवाडीह थाना क्षेत्र, जिला लातेहार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छह ग्राम ब्राउन शुगर, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है. इस संबंध में बरवाडीह थाना कांड संख्या 49/26 दिनांक 24 जुलाई 2026 के तहत धारा 21/22/27 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.छापेमारी अभियान में एसडीपीओ वीरेंद्र राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, पुलिस पदाधिकारी राजन अधिकारी, निर्भय नारायण मिश्रा, आरक्षी चंद्रशेखर तिवारी, विनय मिंज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: 9 दिन मौसी के घर विश्राम करने के बाद महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर लौटे श्रीमंदिर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा