कुत्ते का हमला

पलामू जिले के मोहम्मदगंज में कुत्ते के हमले में दो वृद्ध महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू जिले के मोहम्मदगंज में कुत्ते के हमले में दो वृद्ध महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के मोहम्मदगंज में गुरुवार को खेत की ओर जा रही दो वृद्ध महिलाओं पर कुत्ते ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में कुत्ते ने दोनों महिलाओं को काट लिया, जिससे वे घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यकतानुसार एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया. घायल महिलाओं में मोहम्मदगंज निवासी चन्द्रावती कुंवर 62 वर्ष और सुरजी देवी 70 वर्ष शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों महिलाएं खेत की ओर जा रही थीं, इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में मनाया गया जल अर्पण दिवस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा