घाघरा में प्रेम प्रसंग में दो नाबालिगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
घाघरा में प्रेम प्रसंग में दो नाबालिगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती घुघरू पाठ गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. गांव के दो नाबालिगों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर जान देने का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार सतीश असुर (16 वर्ष), पिता सोमरा असुर एवं बेनामी असुर (12 वर्ष), पिता सोमा असुर, दोनों निवासी घुघरू पाठ, के घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. दवा पीने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में वाहन की व्यवस्था कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में प्याऊ का उद्घाटन, उपायुक्त ने स्वयंसेवक बनकर बच्चों व राहगीरों को परोसा ठंडा पानी, दिया स्वच्छता का संदेश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा