तैयारी

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस से पूर्व सैयद टोली मोड़ की सड़क की हुई मरम्मत

'मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता '

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस से पूर्व सैयद टोली मोड़ की सड़क की हुई मरम्मत

विकास कुमार / न्यूज11 भारत

हुसैनाबाद / डेस्क: पलामू: मोहर्रम पर्व को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती के नेतृत्व में सैयद टोली मोड़ के पास जर्जर सड़क पर डस्ट डालकर मरम्मत कार्य कराया गया. इसका उद्देश्य मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस एवं आम लोगों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाना है. मरम्मत कार्य के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली, जैद अली, प्रणव सुमन, रविशंकर, कृष्णा राम, गोल्डेन कुमार, छोटू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. साथ ही उन्होंने नगरवासियों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोप: गिर पड़े हैं डस्टबिन, कचरे का अंबार! वार्ड पार्षद ने ऑनलाइन शिकायत कर उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा