जन वितरण प्रणाली

गाण्डेय में राशन कार्ड में जाति विवरण अपडेट करना अनिवार्य, डीलरों को जारी हुआ सख्त निर्देश

जिन राशन कार्डों में जाति संबंधी जानकारी दर्ज नहीं है या गलत अंकित है उन्हें जल्द से जल्द अपडेट कराना जरूरी

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
गाण्डेय में राशन कार्ड में जाति विवरण अपडेट करना अनिवार्य, डीलरों को जारी हुआ सख्त निर्देश

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गाण्डेय प्रखंड में राशन कार्डधारियों के लिए राशन कार्ड में जाति का विवरण अद्यतन कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत पूरा कराने का आदेश दिया है.

31 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जिन राशन कार्डों में जाति संबंधी जानकारी दर्ज नहीं है या गलत अंकित है उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द अपडेट कराना होगा. इसके लिए लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

आपूर्ति विभाग ने सभी डीलरों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और आवश्यक दस्तावेज जुटाकर समय पर अद्यतन कार्य सुनिश्चित कराएं.

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी डीलर की ओर से इस कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, गाण्डेय तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गिरिडीह को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा