uproar-in-ranchi-after-assault-on-a-blinkit-delive

रांची में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से मारपीट के बाद बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर राइडर्स का हंगामा

मोराबादी स्थित श्री रामकृष्ण एंक्लेव में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.

By Vaibhaw Vikram
रांची में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से मारपीट के बाद बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर राइडर्स का हंगामा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची के मोराबादी स्थित श्री रामकृष्ण एंक्लेव से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि के मोराबादी स्थित श्री रामकृष्ण एंक्लेव में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ब्लिंकिट राइडर्स मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद डिलीवरी के दौरान सामान रखने वाला बैग टूट जाने को लेकर शुरू हुआ. मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि डिलीवरी बॉय के साथ कथित रूप से मारपीट की गई. इसी मारपीट की घटना के बाद डिलीवरी बॉय के अन्य साथी कर्मियों में के बीच आक्रोश फैल गया और वे बड़ी संख्या में श्री रामकृष्ण एंक्लेव पहुंच गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लालपुर और बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. 

पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया. हंगामे के दौरान डिलीवरी बॉय और उसके साथियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं भारी हंगामे के बीच पुलिस लगातार लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा