तोरहद गांव में ग्रामीणों की बैठक, रोजगार के मुद्दे पर फूटा आक्रोश

By Vaibhaw Vikram
तोरहद गांव में ग्रामीणों की बैठक, रोजगार के मुद्दे पर फूटा आक्रोश

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
खलारी/डेस्क:
झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बेंती पंचायत के तोरहद गांव के ग्रामीणों एवं युवाओं की बैठक हुई. बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई.ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी कंपनियों और रोड सेल में आज तक गांव के लोगों को किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिला है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि रोजगार के अवसरों पर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि वर्तमान में संचालित रोड सेल अथवा भविष्य में आने वाली किसी भी कंपनी द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया, तो वे शांत नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे. 

बैठक के दौरान युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया. युवाओं ने कहा कि क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई, तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा. बैठक में झारखंड ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालेश्वर गंझू उर्फ सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार सहित पवन गंझू, लालदेव गंझू, अविनाश भोगता, रोहित गंझू, जगमोहन कुमार, रोहन गंझू, विजय गंझू, रघु कुमार, जुगेश कुमार, मुकेश कुमार, महेश गंझू, अरुण कुमार, उशु कुमार, मनोज कुमार, सुलेंद्र कुमार, विक्रम कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के हासनदाग बालू घाट का SDM ने किया औचक निरीक्षण, बालू उठाते मिले दर्जनों ट्रैक्टर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा