मतदाता 23 मई से अपने मतदान केंद्र पर अन मैप्ड वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांचें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 

By Ark Sahuliyar
मतदाता 23 मई से अपने मतदान केंद्र पर अन मैप्ड वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांचें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने झारखण्ड के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर 23 मई से जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 23 मई से अगले 2 हफ्ते तक यह सूची प्रदर्शित की जाएगी. इस सूची में अन मैप्ड मतदाता के साथ साथ उनके बीएलओ का नाम एवं फोन नंबर भी उपलब्ध रहेगा.

के. रवि कुमार ने कहा है कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग करना मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि  जिन मतदाताओं की मैपिंग हो जाती है, उन्हें  एसआईआर के प्रक्रिया में किसी प्रकार के अन्य दस्तावेज नहीं देनें होंगे. उन्होंने कहा कि अन मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन के क्रम में सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्रों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए से अवश्य बैठक कर लें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर अवश्य जाएं एवं अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे. जिनकी इस सूची में नाम हो अपने बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम की मैपिंग करा लें.

यह भी पढ़ें- पूर्व CM रघुवर दास  ने बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा