आतंक

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, पहाड़केशा गांव में दो ग्रामीणों के घर को किया क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथियों के प्रवेश करने से ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, पहाड़केशा गांव में दो ग्रामीणों के घर को किया क्षतिग्रस्त

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड क्षेत्र के पहाड़केशा गांव में बीते रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया.जहां गांव के राम उरांव और मुबारक दरबानी के मिट्टी के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया,जिससे घर के अंदर रखे कई जरूरत के समान भी बर्बाद हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथियों के प्रवेश करने से ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है.ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के डर से लोग रातभर जागकर पहरा दिए.घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची.और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.साथ ही ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट एवं पटाखों का वितरण किया गया,ताकि हाथियों को गांव से दूर भगाया जा सके.वनरक्षी अकील अहमद ने बताया कि क्षेत्र में रात दिन वन विभाग की क्यूआरटी टीम लगी हुई है,हाथी को खदेड़ा जा रहा है.अभी दोनों हाथी मोरगांव पतरा में अपना डेरा जमाए हुए है.

यह भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा संगठनात्मक दांव, बरवाडीह मंडल के महामंत्री बने प्रवीण कुमार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा