विशेष गहन पुनरीक्षण

SIR अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता - पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, बीएलए, पंचायत अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
SIR अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता - पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ स्थित कांग्रेस भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, बीएलए (BLA), पंचायत अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

बैठक को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) समय पर बीएलओ (BLO) के पास जमा कराने में सहयोग करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने के लिए अब केवल दो-तीन दिन का समय शेष है. ऐसे में सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे.

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से SIR अभियान की प्रगति की जानकारी भी ली और अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. 

यह भी पढ़ें: कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव और अधूरे निर्माण को लेकर सांसद का प्रतिनिधिमंडल DRM से मिला, सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा