विश्व आदिवासी दिवस

चंदवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज एवं पारंपरिक तरीके से किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय ख्रीस्त राजा विद्यालय परिसर एवं कृषि फार्म परिसर में आदिवासी संगठनों की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया.

ख्रीस्त राजा विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीओ गंगाधर लाल भगत, विशिष्ट अतिथि बीडीओ चंदन प्रसाद, सेवानिवृत्त रेंजर केदार नाथ सिंह एवं जयंती भगत मौजूद रहे. कार्यक्रम में विद्यालय सचिव फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर मैक्स मिलियन टेटे, फादर सेलेस्टिन कुजूर, फादर सेलेस्टिन डुंगडुंग, सुशील तिग्गा, फादर जोसेफ पंतलाड़ी, सिस्टर नीलम, सिस्टर सुषमा, रोजलिया एक्का, मुखिया फुलजेन्सिया टोप्पो, संगीता लकड़ा, आनंदी सोरेन एवं जिला योजना पदाधिकारी लोहरदगा रणधीर टोप्पो सहित पंचायत प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज एवं पारंपरिक तरीके से किया गया.

भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए संगठित होने पर जोर

मुख्य अतिथि गंगाधर लाल भगत ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के महत्व को समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समझना होगा. भाषा, सभ्यता और संस्कृति आदिवासी समाज की मूल पहचान है. इसे सुरक्षित रखने के लिए समाज के लोगों को संगठित होकर लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है.

फादर फबियानुस सिंदुरिया ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ भगत ने की, जबकि संचालन सुमन सुनील सोरेंग ने किया. वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों के संरक्षण के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. संत अन्ना बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वंदना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. वहीं इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘हाय रे हमर सोना झारखंड’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं.

कृषि फार्म परिसर में भी जुटे सैकड़ों लोग

इधर, कृषि फार्म परिसर में भी विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम समिति के बैनर तले समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नवाहिर उरांव, बिमल उरांव, सुरेश कुमार उरांव, महेश उरांव, देव मोहन सिंह, रोबेन उरांव एवं चंद्रदेव उरांव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा