न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान जिलेभर में अलग अलग क्षेत्रो में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी क्रम में शहर के बाजार समिति परिसर में संथाल परगना हुल समिति के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस दौरान समिति के रामसिंह टुडू,मुखिया विकास गौड़,लखन हेम्ब्रम, मार्क बास्की सहित अन्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ नृत्य भी किया. साथ ही नाज गान भी किया. साथ ही मुख्य अथितियों को समानित भी किया गया.
इस अवसर पर मौके पर वक्ताओं ने आदिवासियों को अधिकार के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि यूनाइटेड नेशन के द्वारा घोषणा किया गया है कि हरेक साल आज के दिन आदिवासी दिवस मनाया जाये. ताकि आदिवासियों को हम मुख्य धारा से जोड़ सके. उनकी की जो सभ्यता,संस्कृति है उसे पूरा विश्व जाने. आदिवासी जल ,जंगल जमींन को बचाये रखा है. इसलिए जो आदिवासी की धरोहर है उसको बचाए रखने के लिए हम हरेक साल 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाते है.
यह भी पढ़ें: नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी मना विश्व आदिवासी दिवस, इष्ट देवता से आदिवासियों ने मांगी सामाजिक बुराइयां दूर करने की मन्नत