आज है विश्व ध्यान दिवस, जानिए इसका इतिहास, मनाने का कारण और इस साल की थीम

आज है विश्व ध्यान दिवस, जानिए इसका इतिहास, मनाने का कारण और इस साल की थीम

आज यानी 21 दिसंबर को विश्व भर में विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ और जानकारियां...

By : Jagdeesh Kumar
आज है विश्व ध्यान दिवस, जानिए इसका इतिहास, मनाने का कारण और इस साल की थीम

आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य दुनिया की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक है। इसी के वजह हर 45 सेकंड में एक आत्महत्या हो रही है। मानसिक शांति के लिए सबसे कारगर उपाय ध्यान को माना जाता है। ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन मस्तिष्क को शांति मिलती है और सुकून का एहसास होता है। यही कारण है कि आज यानी 21 दिसंबर को विश्व भर में विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ और जानकारियां...

विश्व ध्यान दिवस 2024 थीम

प्रत्येक वर्ष विश्व ध्यान दिवस का विषय अलग - अलग होता है। इस साल यानी 2024 का विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम "आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव!" है। यह दिन ध्यान, शांति और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।

विश्व ध्यान दिवस का इतिहास

6 दिसंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया। इस प्रस्ताव में भारत की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस अवसर पर मुख्य भाषण आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने दिया, जिन्होंने ध्यान को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया। आज पहली बार संयुक्त राष्ट्र में विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है।

ध्यान का महत्व

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने अपने भाषण में ध्यान की प्राचीन भारतीय प्रथा के महत्व को रेखांकित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा कि ध्यान लोगों के प्रति करुणा और सम्मान पैदा करता है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अपने भाषण में लोगों को इसके लाभ और आयामों को बताया।

21 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व ध्यान दिवस?

21 दिसंबर बेहद शुभ दिन होता है। इस दिन शीतकालीन संक्रांति होती है और इसी दिन से उत्तरायण की शुरुआत भी होती है। अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ठीक छह महीने बाद पड़ता है। आज 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन भी माना जाता है। 

संबंधित सामग्री

जीवन में अष्ट शक्तियों का विकास कैसे करें: एक समीक्षा

जीवन में अष्ट शक्तियों का विकास कैसे करें: एक समीक्षा

बी. के. प्रहलाद द्वारा समझाया गया कि कैसे जीवन में आठ शक्तियों का विकास करके हम अपने दैनिक जीवन को सुधार सकते हैं।

Oct 19, 2026
विश्व संगीत दिवस विशेष: क्यों भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल कला नहीं, आत्मा की भाषा है

विश्व संगीत दिवस विशेष: क्यों भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल कला नहीं, आत्मा की भाषा है

विश्व संगीत दिवस पर जानिए भारतीय शास्त्रीय संगीत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विशेषताएं। क्यों इसे केवल कला नहीं बल्कि आत्मा की भाषा माना जाता है।

Jun 21, 2026
कृतज्ञता और विनम्रता: दलाई लामा ने अपने पहले ग्रैमी पुरस्कार पर प्रतिक्रिया दी

कृतज्ञता और विनम्रता: दलाई लामा ने अपने पहले ग्रैमी पुरस्कार पर प्रतिक्रिया दी

दलाई लामा ने "Meditations" ऑडियो बुक के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर अपनी कृतज्ञता और विनम्रता व्यक्त की।

Feb 02, 2026
स्ट्रेस को कंट्रोल करता है मेडिटेशन, विश्व ध्यान दिवस पर जानिए इसे करने का सही तरीका

स्ट्रेस को कंट्रोल करता है मेडिटेशन, विश्व ध्यान दिवस पर जानिए इसे करने का सही तरीका

21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवस का महत्व और करने का तरीका।

Dec 20, 2024