कर्नाटक का राजनीतिक संकट खत्म, सिद्धारमैया ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा, अब कमान सम्भालने की बारी डीके शिवकुमार की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कर्नाटक का राजनीतिक संकट खत्म, सिद्धारमैया ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा, अब कमान सम्भालने की बारी डीके शिवकुमार की

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  कई दिनों से कर्नाटक में कांग्रेस के अन्दर चल रही राजनीतिक उठापटक अब शांत हो गई है. अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया, क्योंकि सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार को सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दिया है. चूंकि राज्यपाल इस समय बेंगलुरू में नहीं है, इसलिए सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा लोक भवन में भेजा है. लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि नए मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे. क्योंकि अपने गृह नगर इंदौर गये राज्यपाल की  वापसी की उड़ान अभी तक बुक नहीं हुई है. इसलिए जब तक राज्यपाल सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार नही कर लेते वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. खैर, भले ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में विलम्ब हो, लेकिन जिस कारण से कर्नाटक में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया था, वह शांत हो गया है.

सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते पर जुटी कैबिनेट 

सिद्धारमैया इस्तीफा देने से पहले गुरुवार सुबह अपने मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट के सभी सदस्यों से मिले. सिद्धारमैया ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को आज नाश्ते पर बुलाया था, इसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल थे. इस मुलाकात में दोनों नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले मिले और शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए. इसके बाद सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया जो लोक भवन भिजवा दिया गया.  नाश्ते पर नेताओं की इस मीटिंग में कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को शामिल हुए.

डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाना तय हो गया है. सम्भावना तो यही है कि वह 30 मई को शपथ ले सकते हैं, लेकिन यह राज्यपाल के बेंगलुरु में उपस्थित रहने पर निर्भर है.

इस पूरे प्रकरण में यह खबर भी सामने आयी है कि सिद्धारमैया राज्यसभा जाने को इच्छुक नहीं है. और नहीं राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की इनकी कोई इच्छा है. फिलहाल वह अगले 2 वर्षों तक विधायक के रूप में ही काम करते रहेंगे. सिद्धारमैया का जो भी फैसला है, वह शाम तक दिल्ली जा सकते पार्टी आलाकमान को सूचित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने फिर किए ईरानी ठिकानों पर हमले, बंदर अब्बास में देर रात गूंजे धमाके

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

JPSC-JSSC विवाद, खनन संशोधन बिल और SIR को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस 

छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं.

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

धनबाद: आज छाताबाद भू-धंसान स्थल जायेंगे के राजू ,केशव महतो और इरफान अंसारी, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मंत्री ने जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को उचित सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध  करवाने का निर्देश दिया है.

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर राजेश राम की चुप्पी, कहा- आज कोई...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने झंडोत्तोलन किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।<br/><br/>

SIR की वर्तमान प्रकिया को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, कांग्रेस ने चुनाव आयोग का जताया आभार

SIR की वर्तमान प्रकिया को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, कांग्रेस ने चुनाव आयोग का जताया आभार

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वर्तमान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक महीने का अतिरिक्त समय दिए जाने पर कांग्रेस ने आभार जताया है.