नीतीश की सुबह-सुबह एंट्री, बंद कमरे में घंटों मंथन और फिर ‘डिमांड’—आखिर बिहार की सियासत में क्या पक रहा है?

पटना में नीतीश कुमार और विजय चौधरी की अचानक हुई मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। गाड़ी तक पहुंची बातचीत और शाम को फिर मिलने के संकेत ने इस बैठक को और भी रहस्यमयी बना दिया है।

By sawan kumar
नीतीश की सुबह-सुबह एंट्री, बंद कमरे में घंटों मंथन और फिर ‘डिमांड’—आखिर बिहार की सियासत में क्या पक रहा है?

गाड़ी में नीतीश कुमार ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना -  पटना में गुरुवार की सुबह बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम और चौंकाने वाली मानी गई, जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अचानक राज्य के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंच गए। इस अप्रत्याशित मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में तुरंत चर्चाओं को तेज कर दिया। सुबह के समय हुई इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे, क्योंकि आमतौर पर इस तरह की अचानक राजनीतिक मुलाकातें किसी बड़े संकेत की ओर इशारा करती हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।

हाईलाइट्स - 

  • पटना में सुबह-सुबह नीतीश कुमार की अचानक विजय चौधरी से मुलाकात
  • बंद कमरे में आधे घंटे तक चली अहम बातचीत
  • गाड़ी तक पहुंचकर फिर हुई दोनों नेताओं की चर्चा
  • शाम को फिर बैठक के संकेत से बढ़ा सियासी सस्पेंस
     

बंद कमरे में हुई बातचीत, सरकार और संगठन पर हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा और जदयू संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार के कामकाज की गति, विभागीय समन्वय और आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। खास बात यह रही कि बातचीत पूरी तरह गोपनीय माहौल में हुई, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई।

गाड़ी तक पहुंची बातचीत, शाम को फिर मिलने का संकेत

मुलाकात खत्म होने के बाद जब नीतीश कुमार बाहर निकलने लगे तो उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को कुछ देर रुकने का इशारा किया और कहा कि उन्हें विजय कुमार चौधरी से अभी और बात करनी है। इसके बाद विजय चौधरी स्वयं उनकी गाड़ी तक पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक फिर से बातचीत हुई। इसी दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि शाम को आकर विस्तार से पूरी स्थिति की जानकारी दी जाए और कामकाज को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। इस पर विजय चौधरी ने भी सहमति जताते हुए शाम को आने की बात कही। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात बिहार की राजनीति और जदयू के भीतर बढ़ती सक्रियता और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत देती है।

इसे  भी पढ़ें - वीर सावरकर जयंती पर पटना में जुटे गणमान्य लोग, सम्राट चौधरी ने किया पुस्तक लोकार्पण

संबंधित सामग्री

बिहार में महिलाओं की स्थिति पर जेडीयू एमएलसी का बड़ा बयान, कहा- यहां महिलाएं...

बिहार में महिलाओं की स्थिति पर जेडीयू एमएलसी का बड़ा बयान, कहा- यहां महिलाएं...

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली में सांसदों से मिले नीतीश कुमार, बिहार के मुद्दों को संसद में उठाने की अपील 

नई दिल्ली में सांसदों से मिले नीतीश कुमार, बिहार के मुद्दों को संसद में उठाने की अपील 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में JDU सांसदों से मुलाकात की। <br/><br/>

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष के लोगों को सांप...

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष के लोगों को सांप...

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बड़ा बयान दिया है। झारखंड में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को सांप सूंघ गया है।

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।

JDU की नई कमेटी का एलान, 38 प्रदेश महासचिव समेत बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा

JDU की नई कमेटी का एलान, 38 प्रदेश महासचिव समेत बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा

बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने की कवायद के तहत जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम का एलान किया है। <br/>