सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

By : Swadesh Bhopal
सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रदूषण बोर्ड ने दिखाई सख्ती

स्वच्छता के तमगे के पीछे छिपे जल और वायु प्रदूषण के काले सच पर आखिरकार हाईकोर्ट की नजर पड़ गई। इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंदौर जिले के 243 उद्योगों को नोटिस थमाए हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो न तो लाइसेंसधारी हैं और न ही प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन कर रहे हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि बिजली कनेक्शन काटकर उद्योगों को बंद कराया जाएगा।

खतरनाक स्तर पर हवा की गुणवत्ता

जहां एक ओर इंदौर का पानी दूषित पाया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। हाईकोर्ट ने माना है कि यह स्थिति मध्यप्रदेश जल प्रदूषण निवारण और वायु प्रदूषण निवारण अधिनियमों का खुला उल्लंघन है। जिले में खनन, स्टोन क्रशर और रेड-रिंज श्रेणी के उद्योग सबसे बड़े प्रदूषणकर्ता बनकर उभरे हैं। इन उद्योगों के कारण न सिर्फ पर्यावरण खतरे में है, बल्कि निवासियों की स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

बिजली कंपनी को सौंपी उद्योगों की सूची

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंदौर रोजनल ऑफिसर सतीश चौकसे ने स्वीकार किया कि 243 उद्योगों को नोटिस दिए गए हैं। कई उद्योग बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं। ऐसे उद्योगों की सूची बिजली कंपनी को सौंप दी गई है ताकि सीधे बिजली काटी जा सके। हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर जिले में 5,961 उद्योग पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,000 से ज्यादा उद्योग प्रदूषण विभाग की बिना अनुमति चलते पाए गए। कई उद्योग सालों से नियमों की अवहेलना करते रहे, जबकि प्रशासन आंख मूंदे बैठा रहा।

अगली सुनवाई नौ फरवरी को

इस मामले में 9 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी। महाधिवक्ता प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जवाब पेश करेंगे। साफ है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो और बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

धमकियों के आगे नहीं झुके दिलजीत, इंदौर की महफिल में राहत इंदौरी के शेर से भरी हुंकार

धमकियों के आगे नहीं झुके दिलजीत, इंदौर की महफिल में राहत इंदौरी के शेर से भरी हुंकार

धमकियां, विवाद और विरोध के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट आखिरकार आयोजित हुआ

Nov 16, 2026
महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; भोपाल-इंदौर में भी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ CBI की छह राज्यों में कार्रवाई। भोपाल और इंदौर समेत 33 ठिकानों पर छापे, लाइव सट्टा पैनल बंद कराए और म्यूल खातों व हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

Nov 14, 2026
संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे नहीं रहे, सानंद के जरिए इंदौर को दी सांस्कृतिक पहचान

संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे नहीं रहे, सानंद के जरिए इंदौर को दी सांस्कृतिक पहचान

संस्कृति कर्मी जयंत भिसे का निधन हो गया। सानंद न्यास के जरिए उन्होंने इंदौर में रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान दी। गुरुवार को रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ।

Nov 13, 2026
MP Weather Update: एमपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन बढ़ेगी ठिठुरन

MP Weather Update: एमपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन बढ़ेगी ठिठुरन

मध्य प्रदेश में अब ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। हालात ये हैं कि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

Nov 13, 2026
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने सुपर स्वच्छ लीग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे पायदान पर रहा

Nov 11, 2026