MP 4 IAS Transfer

MP 4 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, बदले कमिश्नर, देखे सूची 

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बीते रविवार की रात बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

By : विकास जैन
MP 4 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, बदले कमिश्नर, देखे सूची 

MP 4 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, बदले कमिश्नर, देखे सूची 

MP 4 IAS Transfer: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बीते रविवार की रात बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। केंद्र में रहीं भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का तबादला कर दिया गया है, और उनकी जगह जबलपुर नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल की कमान सौंपी गई है। 

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

संस्कृति जैन: भोपाल नगर निगम आयुक्त रहीं संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनके पास अपर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

रामप्रकाश अहिरवार: वर्ष 2018 बैच के प्रमोटी आईएएस अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अंजू अरुण कुमार: इन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

अग्रिम कुमार: वर्ष 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर थे।
 

संबंधित सामग्री

MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी 

MP 11 IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, सूची जारी 

मुख्यमंत्री के मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए कई 11 IAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना की है।

Sep 05, 2026
MP IAS Transfer: MP में दो कलेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

MP IAS Transfer: MP में दो कलेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने दो IAS अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थापना की है।

Jul 29, 2026