MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने दो IAS अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थापना की है। इस बड़े फेरबदल के तहत छतरपुर और शहडोल जिले सहित कई प्रशासनिक क्षेत्रों में नए कलेक्टर्स की तैनाती की गई है।
इन जिलों के बादले कलेक्टर
बालाघाट के कलेक्टर रहे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मृणाल मीणा को छतरपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वही छतरपुर कलेक्टर रहे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जैसवाल का स्थानांतरण कर उन्हें संभागीय मुख्यालय शहडोल का नया कलेक्टर बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, शहडोल कलेक्टर के लिए पहले रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला किया गया था। हालांकि, उन्होंने हेल्थ कारणों का हवाला देते हुए शहडोल जाने से असमर्थता व्यक्त कर दी। इसके बाद शासन ने निर्णय लेते हुए पार्थ जैसवाल को शहडोल की जिम्मेदारी सौंपी है।
