MP Contractual Employees

MP Contractual Employees : MP के 6 हजार संविदाकर्मी होंगे नियमित, निर्देश हुए जारी

मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने राज्य की बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

By : विकास जैन
MP Contractual Employees : MP के 6 हजार संविदाकर्मी होंगे नियमित, निर्देश हुए जारी

MP Contractual Employees : MP के 6 हजार संविदाकर्मी होंगे नियमित, निर्देश हुए जारी

MP Contractual Employees : मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने राज्य की बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वर्षों से नियमितीकरण की आस लगाए बैठे करीब 6 हजार संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की दिशा में विभाग ने बड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऊर्जा विभाग में कई श्रेणियों के करीब 10,000 पद खाली हैं। इन्हीं रिक्त पदों पर पात्र संविदा कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से भर्ती किया जाएगा। 

देनी होगी विभागीय परीक्षा

विभाग ने साफ किया है कि नियमित नियुक्ति के लिए कर्मचारियों को एक विभागीय परीक्षा से गुजरना होगा। 100 अंकों की इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 अंक और SC, ST व OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 अंक लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा पास करने वाले अनुभवी कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर अधिकतम 30 बोनस अंक दिए जाएंगे, जिससे पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता मिल सके।

प्रक्रिया पूरी करने के मिले निर्देश

ऊर्जा विभाग ने सभी बिजली कंपनियों को जल्द से जल्द परीक्षा का शेड्यूल और रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के इस निर्णय से न केवल हजारों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि बिजली कंपनियों को भी अनुभवी अमला मिल सकेगा।

संबंधित सामग्री

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

राजधानी भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Jul 29, 2026
MP Police Transfer: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थाना TI के तबादले, देखे पूरी सूची 

MP Police Transfer: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थाना TI के तबादले, देखे पूरी सूची 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के देहात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।

Jul 28, 2026
Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वीकार कर लिया गया है।

Jul 23, 2026
ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान

ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे बड़े पद का एक बड़ा आदेश जारी किया है।

Jul 23, 2026
Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

राजधानी भोपाल में कांग्रेस NSUI द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

Jul 21, 2026