Bhopal NSUI Protest
एक्सक्लूसिव

Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

राजधानी भोपाल में कांग्रेस NSUI द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

By : विकास जैन
Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

Bhopal NSUI Protest: भोपाल में NSUI के प्रदर्शन में लगे पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

Bhopal NSUI Protest: राजधानी भोपाल में दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस NSUI द्वारा आयोजित प्रदर्शन का एक अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जताने आए एनएसयूआई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ज़ुबान अचानक फिसल गई और वे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

प्रदर्शन में लगे अजीबोगरीब नारे

दरअसल, घटना के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।  उसी दौरान नारेबाजी शुरू होने लगी और उसी उत्साह में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे और अन्य कार्यकर्ताओं के मुंह से लगातार नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे निकलने लगे। विरोध प्रदर्शन में लगे नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे का वीडियो मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों और लोगों के कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। 

राष्ट्रीय सह-प्रभारी की मौजूदगी में हुआ प्रदर्शन

आपको बता दें कि यह प्रदर्शन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह-प्रभारी अंशुल त्रिवेदी की मौजूदगी में आयोजित किया गया था। नीट परीक्षा धांधली और दिल्ली में छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में अचानक इस तरह नारेबाजी होने से संगठन के वरिष्ठ नेता भी असहज नजर आए।

संबंधित सामग्री

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

Bhopal Farmer Protest: भोपाल किसानों आंदोलन पर CM मोहन का बड़ा बयान

राजधानी भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Jul 29, 2026
MP Police Transfer: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थाना TI के तबादले, देखे पूरी सूची 

MP Police Transfer: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थाना TI के तबादले, देखे पूरी सूची 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के देहात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।

Jul 28, 2026
MP Contractual Employees : MP के 6 हजार संविदाकर्मी होंगे नियमित, निर्देश हुए जारी

MP Contractual Employees : MP के 6 हजार संविदाकर्मी होंगे नियमित, निर्देश हुए जारी

मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने राज्य की बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

Jul 27, 2026
Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वीकार कर लिया गया है।

Jul 23, 2026
ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान

ACS Ashok Barnwal: MP को मिला नया कार्यवाहक मुख्य सचिव, वर्णवाल को मिली कमान

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे बड़े पद का एक बड़ा आदेश जारी किया है।

Jul 23, 2026