Sagar Toxic Liquor Tragedy

MP Toxic Liquor Tragedy: MP में जहरीली शराब से 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित रूप से जहरीली और अवैध शराब का सेवन करने से 9 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 से ज्यादा...

By : विकास जैन
MP Toxic Liquor Tragedy: MP में जहरीली शराब से 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

MP Toxic Liquor Tragedy: MP में जहरीली शराब से 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

MP Toxic Liquor Tragedy: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित रूप से जहरीली और अवैध शराब का सेवन करने से 9 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 से ज्यादा मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बंडा के सिविल अस्पताल में रविवार देर रात से शुरू हुआ मरीजों के आने और मौतों का सिलसिला सोमवार तक जारी रहा, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर व एसपी

मीडिया की खबरों के अनुसार मामले की जानकारी लगते ही सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया देर रात ही बंडा सिविल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से शुरुआती स्थिति की जानकारी ली और जांच टीमों को गांव-गांव रवाना किया। जांच में सामने आया है कि सबसे ज्यादा पीड़ित नौराज, गुगरा, ग्राम घूघर खर्द, चौका-भीड़ा, हनौती और दलपतपुर क्षेत्रों से सामने आए हैं।

घर-घर स्क्रीनिंग अभियान

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले 24 घंटों में शराब का सेवन किया है और उन्हें असहजता महसूस हो रही है, वे तुरंत अस्पताल आकर जांच कराएं।

शराब के नशे में पहुंचे थे सभी मरीज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रविवार रात 12 बजे के बाद से ही उल्टी, आंखों के सामने अंधेरा छाने और पेट दर्द की शिकायतों के साथ मरीज पहुंचे थे। इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले और भर्ती मरीज शराब के नशे में थे, जिससे जहरीली शराब के सेवन की पुष्टि हो रही है। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इनकी हुई मौत

पुलिस के अनुसार मृतकों में गोलू उर्फ चमन लोधी (45), निवासी गूगरा खुर्द, दिग्विजय लोधी (28), निवासी नौराज, करतार सिंह लोधी (30), निवासी नौराज, उजियार सिंह लोधी (56), निवासी गूगरा खुर्द, रोशन लोधी (30), निवासी पाटन थाना विनायका और राजेंद्र लोधी (32), निवासी नौराज-गूगरा शामिल हैं। गोलू उर्फ चमन को पहले से कैंसर की शिकायत होने की जानकारी भी सामने आई है।

पांच मरीज बीएमसी रेफर

हरनाम राय (42), निवासी चौका, उत्तम नत्थू नायक (42), निवासी दलपतपुर, मंगल रजक (40), निवासी गूगरा खुर्द, परम आदिवासी, निवासी हिनौता और धनसिंह आदिवासी (30), निवासी हिनौता को गंभीर हालत में बीएमसी सागर रेफर किया गया है।

क्या बोली कलेक्टर प्रतिभा पाल?

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने घटना को लेकर कहा है कि अवैध जहरीली शराब पीने से कुछ लोग बीमार हुए है। सिविल अस्पताल में उनकी जांच चल रही है। आसपास के नौराज और गुगरा क्षेत्रों की पहचान हुई है। जहां से सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। यहां डॉक्टरों की टीमें स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जिस किसी व्यक्ति को ऐसे कोई लक्षण नजर आ रहे हैं या जिसने पिछले 24 घंटे में कोई शराब पी है, वो जांच करा सकते हैं।

क्या बोले बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह?

बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि यह दुख घटना है। जो मृत हुए हैं उनके परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में साथ में हू। उन्होंने आगे कहा है कि जो भी व्यक्ति नशा का सेवन करते है उनसे आग्रह करता हूं कि अगर उनको कोई दिक्कत हो रही हो तो वे तुरंत बंडा अस्पताल पहुंचे उन्हें ​समुचित इलाज मिलेगा। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि जो भी इस घटना के जिम्मेदार है, चाहे शराब ठेकेदार हो, अधिकारी कर्मचारी हो जो भी दोषी होगा उनपर कार्रवाई होगी। 

संबंधित सामग्री

Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब से पांच की और गई जान, आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंचा

Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब से पांच की और गई जान, आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंचा

जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पांच लोगों की और मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

Sep 07, 2026