Sagar Sharab Kand update

Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब से पांच की और गई जान, आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंचा

जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पांच लोगों की और मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

By : विकास जैन
Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब से पांच की और गई जान, आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंचा

Sagar Sharab Kand: जहरीली शराब से पांच की और गई जान, आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंचा

संजय पांडे,सागर: जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पांच लोगों की और मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। सोमवार सुबह बंडा अस्पताल में महेश रावत (55), जिला अस्पताल में श्याम बाई अहिरवार (50), देशकुमार सिंह लोधी बुढ़ना (50), भोपाली आदिवासी खटौला खुर्द (40) और मेडिकल कॉलेज में कृष्ण कुमार लोधी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

इससे पहले एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाए गए राम प्रसाद लोधी और उनके पिता गोविंद लोधी की भी मौत हो चुकी है। बमूरा भेड़ा गांव इस त्रासदी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 6 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।  छापरी गांव निवासी विट्ठल ने बताया कि उनकी मां श्याम की मौत भी शराब पीने से हुई है। वे मां से अलग रहते हैं, लेकिन जब मां की तबियत बिगड़ी तो वे अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी मौत हुई।

बमूरा भेड़ा गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला

सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला बंडा पहुंचे, उन्होंने बमूरा भेड़ा गांवों का भ्रमण किया और लाेगों से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री से क्षेत्र के लोगों ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। 

सस्ती शराब बेचने के चक्कर में गया जीवन

बंडा थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क लाइसेंसी ठेकेदारों और स्थानीय बिचौलियों की मिलीभगत से चल रहा था। आरोपी बाजार दर से 20 रुपये सस्ती 70 रुपये प्रति क्वार्टर देशी शराब यह कहकर बेच रहे थे कि इसे नए 'फॉर्मूले' से तैयार किया गया है। 4 सितंबर को नया ब्रांड बताकर बांटी गई इसी मिलावटी शराब को पीने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी।

20 नामजद अब भी फरार, पुलिस की दबिश जारी

पुलिस ने लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा और यशवंत ठाकुर सहित 30 लोगों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तार 10 आरोपियों से शराब के अवैध नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। फरार 20 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम के लिए लोग होते रहे परेशान

सागर बीएमसी व जिला अस्पताल में सोमवार को मृत हुए लोगों के परिजन पीएम के लिए परेशान होते रहे। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की टीम सुबह से बंडा पीएम के लिए गई। वह करीब 11 बजे लौटी लेकिन देर तक पुलिस चौकी बीएमसी से मृतकों के पंचनामा न आने से पीएम नहीं कर सके। वहीं मृतकों के परिजन इसके लिए परेशान होते रहे।

संबंधित सामग्री

MP Toxic Liquor Tragedy: MP में जहरीली शराब से 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

MP Toxic Liquor Tragedy: MP में जहरीली शराब से 9 की मौत, 11 का इलाज जारी

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित रूप से जहरीली और अवैध शराब का सेवन करने से 9 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 से ज्यादा...

Sep 06, 2026