NH9 Accident Hapur

Hapur NH9 Accident : एनएच-9 पर मौत का ट्रक! बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, मामा गंभीर

थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर चौराहे के पास बुधवार को एनएच-9 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। गलत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी।

By : विकास जैन
Hapur NH9 Accident : एनएच-9 पर मौत का ट्रक! बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, मामा गंभीर

Hapur NH9 Accident : एनएच-9 पर मौत का ट्रक! बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, मामा गंभीर

प्रमोद शर्मा, हापुड़: थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर चौराहे के पास बुधवार को एनएच-9 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। गलत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय लक्षित चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका मामा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी लक्षित चौधरी अपने मामा वंश के साथ बाबूगढ़ में जिम से लौट रहे थे। दोनों बाइक से नवीन मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। जैसे ही वह ततारपुर चौराहे के पास एनएच-9 पर पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक उसे करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह ट्रक को रुकवाया। हादसे में लक्षित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर देहात, बाबूगढ़ और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने लक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गंभीर रूप से घायल वंश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू करा दिया गया है।

संबंधित सामग्री

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार की मौत, मचा कोहराम

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार की मौत, मचा कोहराम

रविवार/सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थार कार सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Aug 31, 2026
हापुड़ में मौत का तांडव: गाय को बचाने के चलते तीन सगे भाइयों की मौत

हापुड़ में मौत का तांडव: गाय को बचाने के चलते तीन सगे भाइयों की मौत

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं।

Jul 27, 2026