Mandla Bineka Village Nag Panchami

Mandla Bineka Village: नागपंचमी पर मंडला के बिनैका गांव में निभाई जाती है प्राचीन परंपरा 

मंडला के आदिवासी अंचल में सदियों पुरानी परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत हैं जितनी कभी थीं। नागपंचमी के पावन अवसर पर मंडला के छोटे से गांव बिनैका में गोंडी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

By : विकास जैन
Mandla Bineka Village: नागपंचमी पर मंडला के बिनैका गांव में निभाई जाती है प्राचीन परंपरा 

Mandla Bineka Village: नागपंचमी पर मंडला के बिनैका गांव में निभाई जाती है प्राचीन परंपरा 

राजेश यादव,मंडला: मंडला के आदिवासी अंचल में सदियों पुरानी परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत हैं जितनी कभी थीं। नागपंचमी के पावन अवसर पर मंडला के छोटे से गांव बिनैका में गोंडी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां नाग देवता की पूजा आधुनिक विधि से नहीं, बल्कि गोंडी मंत्रों, अखाडी, और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच होती है। आइए दिखाते हैं, कैसे आस्तिक मुनि के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है।

आस्तिक मुनि मंदिर में होती है पूजा

मंडला जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर बिनैका गांव। हर साल नागपंचमी पर गांव वाले गांव के बाहर स्थित आस्तिक मुनि के मंदिर पहुंचते हैं। पूजा-अर्चना के बाद गांव में पारंपरिक अनुष्ठान शुरू हो जाता है। पंडा के यहां लकड़ी का पाटा स्थापित कर नाग देवता के प्रतीक के रूप में पूजा की जाती है।

निभाई जाती है ये परंपरा

इसके बाद शुरू होता है वह दृश्य, जिसे देखने के लिए न सिर्फ मंडला, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग जुटते हैं। गोंडी मंत्रों, अखाडी का उच्चारण होता है और कुछ ग्रामीणों पर ‘भाव’ या ‘भार’ आने की परंपरा निभाई जाती है। इन्हें स्थानीय भाषा में ‘बरुआ’ कहा जाता है। बरुआ आस्था के भाव में झूमते हुए पंडा के पास पहुंचते हैं। पंडा पारंपरिक विधि से अखाड़ी पढ़ते हैं। इस दौरान कारी नाग सहित विभिन्न नाग देवताओं का स्मरण करते हुए आहुति दी जाती है।

पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। नागपंचमी के दिन पूरा गांव एकजुट होकर नाग देवता और आस्तिक मुनि की पूजा करता आया है। नई पीढ़ी भी इस विरासत को गर्व से आगे बढ़ा रही है। स्थानीय स्तर पर एक और दावा लंबे समय से किया जाता रहा है। पंडा और बरुआ मानते हैं कि पारंपरिक विधि, भाव और अखाड़ी के माध्यम से सांप के काटने पर शरीर से विष निकाला जा सकता है। कई लोगों का कहना है कि इससे उन्हें लाभ मिला है, इसलिए दूर-दराज से भी लोग यहां आते हैं। नागपंचमी के दिन बिनैका के दृश्य अपने आप में खास होते हैं। गोंडी मंत्रों, अखाडी से नाग देवता का स्मरण करते है, तो कहीं पंडा और बरुआ के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट जाती है।

संबंधित सामग्री

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026
Pithampur Road Accident: पीथमपुर में ट्रॉले ने बाइक सवार 3 स्कूली बच्चों को कुचला; 2 भाई और मौसेरी बहन की मौत

Pithampur Road Accident: पीथमपुर में ट्रॉले ने बाइक सवार 3 स्कूली बच्चों को कुचला; 2 भाई और मौसेरी बहन की मौत

धार के पीथमपुर में महू-नीमच हाईवे पर ट्रॉले ने बाइक को बाइक ने टक्कर मार दी। तीन स्कूली बच्चों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और मौसेरी बहन हैं। आरोपी वाहन चालक फरार है।

Oct 22, 2026
Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

पीथमपुर की रॉयल टाउन कॉलोनी में 4-5 दिन से बिजली और पानी की समस्या के चलते 500 रहवासी सड़क पर उतर आए। महू-नीमच रोड तीन घंटे तक जाम रहा।

Oct 22, 2026
Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

जबलपुर के तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने काबू पाया, श्रद्धालु सुरक्षित रहे और शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

Oct 20, 2026