Bastar Olympics 2026 Registration 6 Lakh Players

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

bastar Olympic update

रायपुर। बस्तर संभाग में लगातार तीसरे साल हो रहे बस्तर ओलंपिक को लेकर इस बार रिकॉर्ड उत्साह दिख रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इस आयोजन में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि मैदान में उतरने के जोश में बस्तर की बेटियां और महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं। कुल पंजीकृत खिलाड़ियों में 3 लाख 83 हजार 94 महिलाएं हैं, जबकि पुरुष 2 लाख 18 हजार 398 हैं।

पुरुषों से 1.63 लाख ज्यादा महिलाएं, कांकेर सबसे आगे

पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चले और संभाग के सातों जिलों से खिलाड़ी जुड़े। महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से 1 लाख 63 हजार 696 ज्यादा है। जिलेवार देखें तो कांकेर 1 लाख 23 हजार 216 पंजीयन के साथ सबसे ऊपर है। बस्तर जिले में 1 लाख 4 हजार 841 और कोंडागांव में 85 हजार 584 खिलाड़ियों ने नाम लिखवाया। सुकमा में 80 हजार 313, दंतेवाड़ा में 80 हजार 175, नारायणपुर में 63 हजार 506 और बीजापुर में 62 हजार 857 पंजीयन हुए।

तीन स्तर पर होंगे मुकाबले, 11 खेलों में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से शुरू होती है। विकासखंड स्तर के मुकाबले 4 से 6 नवंबर तक हुए हैं। इनके विजेता 16 से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर खेलेंगे और संभाग स्तर की प्रतियोगिताएं 7 से 11 दिसंबर तक प्रस्तावित हैं। हर जिले से 410 विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर उतरेंगे। हॉकी और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले सीधे जिला स्तर पर होंगे।

जूनियर वर्ग में 14 से 17 साल के बालक बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं, जबकि सीनियर वर्ग में उम्र की कोई बंदिश नहीं है। कुल 11 खेलों में मुकाबले होंगे, जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी शामिल हैं।

नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को सीधी एंट्री

इस बार नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए खिलाड़ियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी खास इंतजाम है। ये प्रतिभागी विकासखंड और जिला स्तर से गुजरे बिना सीधे संभाग स्तर में खेलेंगे। उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने रिकॉर्ड पंजीयन के लिए बस्तरवासियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। खेल विभाग ने खेल प्रेमियों, अभिभावकों और आम लोगों से मैदानों में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026