मंदिरों में हवन पूजन के साथ भजन कीर्तन, हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की

मंदिरों में हवन पूजन के साथ भजन कीर्तन, हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की

स्वामीनाथ शुक्ल

By : स्वदेश डेस्क
मंदिरों में हवन पूजन के साथ भजन कीर्तन, हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की

अमेठी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के तीन दिन पहले से मंदिरों में हवन पूजन के साथ भजन कीर्तन शुरू हो गए है। जिससे मंदिरों में हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की और जय श्रीराम के जयकारे शुरू हो गए हैं। बाकी बाजारों में जय श्रीराम के झंडे,बैनर, पोस्टर, त्रिशूल,गदा, धनुष, गमछा, कुर्ता, शर्ट, टी-शर्ट, टोपी, महिलाओं की साड़ी, हेयरकट, हेयर बैंड,शाल, स्वेटर, महिलाएं जय श्रीराम के नाम की मेंहदी बनवा रही है।

अमेठी हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठ,भजन कीर्तन शुरू हो गया है। मंदिर में सजावट की गई है। 22 जनवरी को बड़े स्तर पर हवन पूजन और प्रसाद वितरण किए जाएंगे। कालिकन धाम के मुख्य पुजारी श्रीमहाराज ने बताया कि मंदिर में 27 पंडितों से अनुष्ठान शुरू हो चुका है। आखिरी दिन महा प्रसाद वितरण समारोह होगा। संघ के ज्ञान सिंह ने बताया कि आलोक ढाबे के सामने शिव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था है। बाजारों में जगह जगह भंडारे के लिए दुकानदार चंदा जोड़ने में जुटे हैं।

गौरीगंज में अखिलेश शुक्ल,बारामासी में हरिश्चंद्र पांडेय, अमेठी तहसील के सामने त्रिपुरारी पांडेय और विनोद शुक्ल आदि सभी बाजारों में दुकानदार जुटे हैं। पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने बताया कि अमेठी जनपद के सभी छोटे बड़े मंदिरों में हवन पूजन, अनुष्ठान शुरू हो चुके है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन शोभायात्रा की कमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खुद संभालेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने बताया कि अमेठी कस्बे में शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाकी महा प्रसाद वितरण समारोह की व्यवस्था है। राजेश मसाला के डायरेक्टर हिमांशु अग्रहरि ने बताया कि अमेठी की शोभायात्रा एतिहासिक होगी। इसमें हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की।

संबंधित सामग्री

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा, लिया संन्यास

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा, लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Nov 17, 2026
IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव करते हुए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

Nov 17, 2026
IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं से संबंधी विषयों पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रीफिंग देने के लिए IPS अधिकारी तरुण नायक

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026