Actress Anjana Singh

Actress Anjana Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल पर लगाए गंभीर आरोप 

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाने और साइबर क्राइम ऑफिस पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए है।

By : विकास जैन
Actress Anjana Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल पर लगाए गंभीर आरोप 

Actress Anjana Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने खेसारी लाल पर लगाए गंभीर आरोप 

डॉ. अतुल मोहन सिंह,लखनऊ: भोजपुरी फिल्म जगत से एक बड़ा विवाद सामने आया है। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाने और साइबर क्राइम ऑफिस पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए है। अंजना सिंह ने आरोप लगाया है कि भोजपुरी अभिनेता व राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर अखिलेश कश्यप, संजय यादव और कृष्णा बेदर्दी द्वारा संचालित खेसारी आर्मी नाम की सोशल मीडिया आईडी के जरिए उनकी और उनकी मासूम बेटी की AI से निर्मित अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।

अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप

अभिनेत्री अंजना सिंह ने साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपियों ने AI की मदद से उनकी और उनकी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें/वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलाया। अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि खेसारी आर्मी नाम के हैंडल से उन्हें और उनके परिवार को गालियां दी जा रही हैं तथा जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

साइबर क्राइम ऑफिस पहुंचीं अभिनेत्री 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंजना सिंह सीधे लखनऊ साइबर क्राइम ऑफिस और इंदिरा नगर थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित आपराधिक धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने और उक्त सोशल मीडिया खातों को तुरंत ब्लॉक करने की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद लखनऊ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई महीने के बाद अब अगस्त 2026 के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को सीधी छूट मिलेगी।

Jul 29, 2026
UP 15 IPS TRansfer: उत्तरप्रदेश सरकार में बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर

UP 15 IPS TRansfer: उत्तरप्रदेश सरकार में बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर

उत्तरप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने प्रदेश के 15 बड़े आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है।

Jul 28, 2026
UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

लखनऊ नगर निगम में बकाया गृहकर जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम 15 अगस्त से शहर में वन टाइम सेटलमेंट OTS योजना शुरू करने जा रहा है।

Jul 28, 2026
UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है।

Jul 28, 2026
Panchayat Sachiv Video: 'फुल टल्ली' होकर नाचे पंचायत सचिव, वीडियो वायरल

Panchayat Sachiv Video: 'फुल टल्ली' होकर नाचे पंचायत सचिव, वीडियो वायरल

राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। यहां तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का शराब के नशे में धुत होकर डांस करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Jul 27, 2026