UP Election Bjp Survey
एक्सक्लूसिव

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है।

By : विकास जैन
UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

UP Election Bjp Survey: यूपी में भाजपा विधायकों का गुप्त सर्वे, ऐसे तय होगा 2027 का टिकट

डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत BJP ने राज्य की सभी 403 सीटों पर विधायकों और संभावित दावेदारों का नए सिरे से गुप्त सर्वे शुरू करा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार किसी भी मौजूदा विधायक का टिकट पक्का नहीं माना जा रहा है। केवल सर्वे की रिपोर्ट और जनता के बीच छवि ही टिकट तय करने का मुख्य आधार बनेगी।

निजी एजेंसियां कर रही सर्वे

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन ने इस बार चुनावी फीडबैक जुटाने के लिए निजी एजेंसियों को मैदान में उतारा है। राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है ताकि जमीनी हकीकत का आकलन हो सके। सूत्रों की माने तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पार्टी कम से कम तीन मजबूत और पसंदीदा प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर रही है। सर्वे में जिस दावेदार की रेटिंग सबसे ऊपर रहेगी, टिकट पर पहला दावा उसी का माना जाएगा।

इस पैमानों पर होगा मूल्यांकन?

संगठन ने इस बार परफॉर्मेंस जांचने के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। जिनमें विधायक अपने क्षेत्र की जनता और स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए कितना लोकप्रिय है और उसकी छवि एक ईमानदार जनसेवक की है या नहीं। इसके अलावा विधायक का सोशल मीडिया एक्टिविटी और उसके जरिए जनता/युवाओं के बीच बनाई गई पकड़ भी मूल्यांकन का एक हिस्सा है। इतना ही नही स्थानीय स्तर पर विधायक के खिलाफ नाराजगी और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का असर भी देखा जा रहा है।

नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस गुप्त सर्वे की रिपोर्ट सीधे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। अगर किसी वर्तमान विधायक के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट आती है, तो उसकी जगह सर्वे में शीर्ष पर रहने वाले नए चेहरे को चुनावी मैदान उतारने पर विचार किया जा सकता है। 

संबंधित सामग्री

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई महीने के बाद अब अगस्त 2026 के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को सीधी छूट मिलेगी।

Jul 29, 2026
UP 15 IPS TRansfer: उत्तरप्रदेश सरकार में बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर

UP 15 IPS TRansfer: उत्तरप्रदेश सरकार में बड़ी सर्जरी, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर

उत्तरप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने प्रदेश के 15 बड़े आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है।

Jul 28, 2026
UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

UP OTS Scheme: लखनऊ नगर निगम का बड़ा फैसला, इस दिन से शुरू होगी OTS योजना

लखनऊ नगर निगम में बकाया गृहकर जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम 15 अगस्त से शहर में वन टाइम सेटलमेंट OTS योजना शुरू करने जा रहा है।

Jul 28, 2026
Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

Hardoi News: बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास शांतिपुरम कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश है।

Jul 27, 2026
Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

Varanasi Nagar Nigam: चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए नरसिंह दास

नगर निगम की कार्यकारिणी में सोमवार को हुए उपसभापति के चुनाव में नरसिंह दास निर्विरोध चुन लिए गए।

Jul 27, 2026