Bhopal BJP Leader Death

Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में भाजपा नेता की करंट से मौत

राजधानी भोपाल के एमपी नगर में रविवार रात एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डीबी मॉल के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से फैले खुले तार की...

By : विकास जैन
Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में भाजपा नेता की करंट से मौत

Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में भाजपा नेता की करंट से मौत

Bhopal BJP Leader Death: राजधानी भोपाल के एमपी नगर में रविवार रात एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। डीबी मॉल के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से फैले खुले तार की चपेट में आने से भारतीय जनता युवा मोर्चा के भोपाल जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वे अपनी पत्नी व परिवार के साथ मॉल में खरीदारी करने के बाद लौट रहे थे। 

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

मीडिया की खबरों के अनुसार दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ डीबी मॉल आए थे। वाहन सड़क की दूसरी ओर खड़ा होने के कारण वे पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। तभी सड़क किनारे बने बिजली के खंभे का सहारा लेते ही दिव्यऋषि को बेहद तेज झटका लगा। खंभे से निकला एक नंगा तार सीधे संपर्क में था। दिव्यऋषि की पत्नी भी करंट की चपेट में आईं, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को तुरंत अलग कर लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिसकर्मी ने दिया CPR

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी और पुलिस टीम ने दिव्यऋषि तिवारी को CPR देकर होश में लाने की कोशिश की और उन्हें तुरंत नर्मदा अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स भोपाल रेफर किया गया। एम्स के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित कर खंभे से लटक रहे खुले तार को हटवाया, ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो।

प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के लोग

परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि खंभा किस विभाग के अधीन है और उसमें करंट उतरने के लिए कौन अधिकारी या ठेकेदार जिम्मेदार है।

संबंधित सामग्री

CM Youth Conclave-2026: सीएम मोहन युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, रोजगार पर होगा फोकस

CM Youth Conclave-2026: सीएम मोहन युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, रोजगार पर होगा फोकस

मध्य प्रदेश की युवा शक्ति की प्रतिभा, नवाचार और आकांक्षाओं को नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आज, 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में भव्य 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन किया जा रहा है।

Oct 06, 2026
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईओ ऑफिस घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

Sep 28, 2026