भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति भोपाल में नवरात्र शुरू होने से पहले ही गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवाओं की मौजूदगी को लेकर राजनीति गरमा गई है। हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने इस पूरे मुद्दे को चर्चा का विषय बना दिया है। उनका कहना है कि गरबा में शामिल होने वाले मुस्लिम युवक अकेले न आएं, अपने परिवार की महिलाओं को भी साथ लाएं। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की तरफ से तीखा पलटवार हुआ ङै।
करोंद के कार्यक्रम में दिया बयान
दरअसल, यह पूरा मामला करोंद इलाके में जन्माष्टमी के मौके पर हुए मटकी फोड़ आयोजन हुआ है। यहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह टिप्पणी की थी। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसके बाद यह बहस राजनीतिक हलकों में पहुंच गई है।
क्या बोले रामेश्वर शर्मा
विधायक ने अपने बयान में कहा कि गरबा सिर्फ मनोरंजना का जरिया नहीं बल्कि यह देवी आराधना से जुड़ा पर्व है। इसलिए इसमें भक्ति भाव के साथ ही शामिल होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम समुदाय के लड़के अकेले क्यों पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बहन बेटियों को भी साथ लेकर आएं। शर्मा ने यह भी जोड़ा कि हमारे समाज के युवक भी इसके लिए तैयार बैठे हैं। शर्मा ने स्पष्ट किया किया कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति स्थायी तौर पर गरबा से जुड़ना चाहता है तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं, बशर्ते वह तिलक लगाए और परंपरा का सम्मान करे। उन्होंने गोरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को दिक्कत हो तो सामने आकर बताए।
सनातन और महापुरुषों का हवाला
भाजपा नेता ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिन लोगों को सनतान परंपरा से जुड़ाव महसूस होता है। वे रहीम और रसखान की तरह राम कृष्ण को भी अपने भीतर जगह दे सकते हैं। उन्होंने राम,कृष्ण महावीर और गौतम बुद्ध को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया और कहा कि मुस्लिम समुदाय की जडे़ भी इसी मिट्टी से जुड़़ी हैं।
लव जिहाद का आरोप, नौजवानों को दी चेतावनी
रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद की आशंका जताते हुए कहा कि अगर इस परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश हुई तो युवा चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने अपीलव की कि नौजवान अपने माता-पिता का ख्याल रखें। बहनों की रक्षा करें और जगदंबा का आशीर्वाद लेकर किसी भी गलत मंसूबे का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।
कांग्रेस विधायक का फूटा गुस्सा
बीजेपी नेता के इस बयान पर भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक और निम्नस्तरीय करार दिया। मसूद ने सीधे शब्दों में कहा कि रामेश्वर शर्मा को सुधर जाना चाहिए और इस तरह की बदतमीजी भरी बातें करने से बचना चाहिए।
पहले भी उठते रहे हैं ऐसे सवाल
मध्य प्रदेश सहति देश के कई शहरों में गरबा पंडालों में प्रवेश के लेकर पहचान पत्र जांचने की मांग पहले भी उठती रही है। कुछ हिंदू संगठन इस तरह की जांच का समर्थन करते आए हैं। वहीं, विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इसे भेदभावपूर्ण बताकर विरोध जताते रहे हैं। रामेश्वर शर्मा का यह ताजा बयान इसी पुरानी बहस को फिर हवा दे गया है।