Bhopal Electricity Staff Diwali Leave Cancelled

Electricity Employee Leave Cancel: भोपाल में दीवाली नहीं मना सकेंगे बिजली कर्मचारी, 21 हजार की छुट्टियां रद्द

भोपाल में दिवाली पर बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए करीब 21 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गईं। धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक कंट्रोल रूम और सब स्टेशनों पर ड्यूटी रहेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Electricity Employee Leave Cancel: भोपाल में दीवाली नहीं मना सकेंगे बिजली कर्मचारी, 21 हजार  की छुट्टियां रद्द

Electricity Department Employee Leave Cancel

भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के भोपाल शहर वृत्त के करीबन 21 हजार अधिकारी- कर्मचारी दीवाली अपने घरों में नहीं मना सकेंगे। इनको भोपाल में दीपावली पर सतत और सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति बनाए रखने की ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है। कंपनी ने धनतेरस से गोवर्धन पूजा यानी 6 से 9 नवंबर तक कंट्रोल रूम समेत सभी सब- स्टेशनों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। 

जानकारी के अनुसार आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रवार वाहन भी आवंटित कर दिया है। कंपनी के जारी आदेश में कहा गया कि धनतेरस, रूप चौदस/छोटी दीपावली, दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली सेवा देने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। 

24 घंटे खुले रहेंगे बिजली उपकेंद्र

भोपाल शहर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और कोलार संभागों के अंतर्गत सभी उपकेंद्रों, शिकायत निवारण केंद्रों और फ्यूज ऑफ कॉल सेंटरों पर चौबीसों घंटे पाली अनुसार कर्मचारियों व ऑपरेटरों को तैनात किया गया है। सभी तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रोड, टॉर्च, टेस्टर, ग्लव्स आदि के साथ समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रवार वाहन उपलब्ध रहेंगे। कंपनी ने त्यौहार के दौरान किसी भी तरह के फॉल्ट या ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित सुधार के लिए जोन स्तर पर मेंटेनेंस टीमों और वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

इनका कहना है...

धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक पूरे राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने नियत स्थान पर मुस्तैदी से कार्य संपादित करने को कहा गया है। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। यह एस्मा सभी के लिए लागू रहेगा। प्रदीप सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री, मप्र विद्युत वितरण कंपनी शहर वृत्त भोपाल) 

भोपाल में 21 हजार कर्मचारी- अधिकारी कार्यरत

बिजली वितरण कंपनी के भोपाल में लगभग 30 हजार कर्मचारी कार्यरत है। राजधानी में लगभग 21,574 आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न कार्य जैसे लाइनमैन, केबल ऑपरेटर और अन्य फील्ड सेवाएं) संभालते हैं। वही पूरे मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में लगभग 6,000 से 7,500 संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में है। भोपाल क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासनिक कार्यों के लिए 9 सर्किल, 29 डिवीजन और 203 वितरण केंद्र आते हैं, जहां नियमित अधिकारी, महाप्रबंधक, उप-महाप्रबंधक और अन्य तकनीकी/प्रशासनिक कर्मचारी सेवाएं देते हैं।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026