Bhopal Division Lifts Speed Limits on 3 Sections

Train Speed Increase Bhopal: भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों पर हटी स्पीड की बेड़ी, अब 130 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों से स्थायी गति प्रतिबंध हटा दिए गए। करोद आगासोद, बीना महादेवखेड़ी और बीना कुरवाई केथोरा में ट्रेनें अब 90 से 130 किमी प्रति घंटा तक चलेंगी।

By : स्वदेश डेस्क
Train Speed Increase Bhopal: भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों पर हटी स्पीड की बेड़ी, अब 130 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

speed-restriction-removed-three-rail-sections

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में ट्रेनों की गति सीमा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है। तीन रेलखंड करोद-आगासोद, बीना-महादेवखेड़ी एवं बीना-कुरवाई केथोरा में अब रेल परिचालन तेज हुआ। इन खंडों पर अब ट्रेनें 90 से 120 किमी की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले गतिसीमा 60-70 किमी थी। 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेल परिचालन को सुगम और तेज करने तीन रेलखंडों में पूर्व से लागू स्थायी गति प्रतिबंध को गुरुवार से हटा दिया गया है। इससे संबंधित रेलखंडों पर यात्री और मालगाड़ी ट्रेनों की अधिकतम अनुमेय गति में वृद्धि होगी, जिससे रेल की समयबद्धता में सुधार आएगा। उक्त निर्णय डीआरएम पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में लिया गया।

डीआरएम ने बताया कि इन रेलखंडों में गति प्रतिबंध हटाने एवं गति सीमा बढ़ाने से संबंधित तकनीकी एवं इंजीनियरिंग सुधारों के फलस्वरूप रेल परिचालन को गति मिलेगी। इससे ट्रेनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि के साथ यात्रियों को भी बेहतर एवं समयबद्ध रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इन रेलखंडों पर बढ़ाई गति

1. करोद-आगासोद डाउन लाइन में किलोमीटर पोल 984/17 से 19 तक पूर्व में लागू 10 किमी प्रति घंटे के गति प्रतिबंध को हटाकर अधिकतम 90 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
2. बीना-महादेवखेड़ी डाउन लाइन किलोमीटर 975.400 से 975.700 तक पूर्व में लागू 10 किमी प्रति घंटे के गति प्रतिबंध को हटाकर अधिकतम अनुमेय गति 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
3. बीना-कुरवाई केथोरा अप लाइन किलोमीटर 974/25 से 974/19 तक पूर्व में निर्धारित 120 किमी प्रति घंटे की गति सीमा को बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026