जबलपुर को 133 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ के पांच विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

By : स्वदेश डेस्क
बिरसा मुंडा के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जबलपुर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में आयोजित जनजाति गौरव सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे।  कार्यक्रम में उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जबलपुर को 133 करोड़ रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों की सौगात दी । साथ ही जनजातीय धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। 

बिरसा मुंडा ने स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने छोटे से जीवन में देश, समाज, संस्कृति और स्वाभिमान के लिए बड़ा संघर्ष किया, उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और जनजातीय समाज को अपनी पहचान और परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट किया । उनके बलिदान से फैला प्रकाश आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों के योगदान और उनकी विरासत को सम्मान देने का काम किया जा रहा है । रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा और भीमा नायक जैसे वीरों का संघर्ष देश के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  

जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में 43 जनजातियां रहती हैं, सरकार की प्राथमिकता जनजातीय क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है । इन क्षेत्रों के लोगों को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा से भी जोड़ा जाएगा।  किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जबलपुर में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। जबकि खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय खोला गया है । कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किए गए, मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन विकासखंड स्तर पर भी उत्साह के साथ करने की अपील की।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

गोपाष्टमी पर सीएम मोहन यादव ने नीमच में 271.99 करोड़ रुपये के 111 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। नीमच-मंदसौर में इंडस्ट्रियल पार्क से क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने का लक्ष्य है।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026