BJP Padayatra Bhopal JP Nadda

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

BJP Padyatra

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल यानी 4 नवंबर 2026 को भाजपा की विशाल पदयात्रा निकलने वाली है। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत होने वाली इस पदयात्रा को लेकर राजधानी में सियासी हलचल तेज है। पहले खबर थी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे, लेकिन अब वे नहीं आएंगे। उनकी जगह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

राजनाथ की जगह नड्डा, सीएम भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में बदलाव के बाद नड्डा भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। यात्रा अटल पथ से निकलेगी। बदलाव की खबर के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। मंगलवार को दिनभर भाजपा कार्यालय से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारी का दौर चलता रहा।

रविन्द्र यति की अगुवाई में बैठकें

भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में मंगलवार को अलग अलग बैठकें हुईं। इनमें जिला पदाधिकारी, अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों की टीमें, कार्यक्रम प्रभारी और सोशल मीडिया टीमें शामिल रहीं। बैठकों में पदयात्रा की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर बात हुई। यति ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और संगठन की एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।

सांसद और विधायकों ने देखा कार्यक्रम स्थल

तैयारियों का जायजा लेने भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति और महापौर मालती राय अटल पथ पर बने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। सांसद आलोक शर्मा ने जिला न्यायालय परिसर में वकीलों के साथ बैठक की और उनसे पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026