burhanpur woman Carries paralyzed Husband on back

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

By : संजय चतुर्वेदी
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carries paralyzed husband on Back

बुरहानपुर। जिले में एक बुजुर्ग महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इस नजारे ने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। महाजन कॉलोनी की रहने वाली बिंदुबाई के अनुसार, वह पिछले 9 साल से पति दयाशंकर के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन की गुहार लगा रही है। लेकिन हर बरा सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस तस्वीर ने शासन और प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंची थीं महिला

दरअसल, मामला मंगलवार को हुई जनसुनवाई का बताया जा रहा है। इसका वीडियो शनिवार शाम को सोशल मिडिया पर आया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि बिंदुबाई उम्र और शारीरिक कमजोरी की परवाह किए बिना पति को पीठ पर उठाए हुए हैं। वे कलेक्टर विवेक कुमार के सामने अपनी बात रखने पहुंची थीं।

9 साल पहले पैरालिसिस, फिर कटा एक पैर

बिंदुबाईि ने बताया कि करीब 9 साल पहले दयाशंकर को पैरालिसिस का अटैक आया था। इलाज के दौरान संक्रमण और दूसरी दिक्कतों की वजह से उनका एक पैर काटना पड़ा। तब से वे पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और बिस्तर या दूसरों के सहारे पर ही हैं।

दफ्तरों के चक्कर लगाने पर भी न पेंशन न साधन

बिंदुबाई के अनुसार, पिछले 9 साल से वे पति को इसी तरह पीठ पर बैठाकर या किसी की मदद से अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में जा रही हैं। उन्हें अब तक नियमित पेंशन नहीं मिली और आने-जाने के लिए ट्राई साइकिल या कोई सही साधन भी नहीं मिल सका। पति को हर जगह इस तरह ले जाने में उन्हें भारी शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अधिकारियों की मामले पर सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आया। निःशक्त कल्याण एवं दिव्यांग विभाग के अधिकारी दुर्गेश कुमार दुबे ने सफाई दी कि  दयाशंकर को करीब 2 साल पहले एक शासकीय कार्यक्रम में व्हीलचेयर दी गई थी। उनके मुताबिक उस व्हील चेयर की अवधि 3 साल होती है। नियमों के तय समय पूरा होने के बाद ही दूसरी ट्राई साइकिल या उपकरण दिया जा सकता है।

हालांकि दुबे ने यह भी साफ किया कि मामला अब सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में है और बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए जल्द उचित व्यवस्था की जाएगी। पेंशन की मांग को भी संबंधित विभाग के सामने रखकर प्रक्रिया तेज करने की बात कही है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026