Bilha Tops Swachh Survekshan Chhattisgarh Awards

Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश में पहला स्थान पाया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने राष्ट्रपति से पुरस्कार लिया। रायपुर और बिलासपुर भी सम्मानित।

By : संजय चतुर्वेदी
Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

bilha ranked no. 1 in swachata survekshan

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संबंधित नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्त उपस्थित रहे। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा सम्मानित

केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकाय नगर पालिक निगम रायपुर, नगर पालिक निगम बिलासपुर और नगर पंचायत बिल्हा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए। बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया। वहीं स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान पाया। रायपुर नगर पालिक निगम को स्वच्छता में राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है।

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान शहरों की बदलती तस्वीर और स्वच्छता के प्रति प्रदेशवासियों की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साय ने कहा कि बिल्हा जैसे छोटे नगर का देश में पहला स्थान पाना, बिलासपुर का स्वच्छ नदी तटवर्तीय श्रेणी में दूसरे स्थान पर आना और रायपुर का राज्य में अग्रणी रहना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग में आगे बढ़ना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाना है जिसमें स्वच्छता हर नागरिक की आदत और हर शहर की पहचान बने। जनभागीदारी, आधुनिक नगरीय सुविधाओं और प्रभावी प्रबंधन के जरिए सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है।

साव बोले, सामूहिक प्रयासों का नतीजा है पुरस्कार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि तीन नगरीय निकायों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना प्रदेश के लिए अहम उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

साव के मुताबिक नगर पंचायत बिल्हा का 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान पाना विशेष उपलब्धि है। यह दिखाता है कि सीमित संसाधनों वाले छोटे नगरीय निकाय भी बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और जनसहभागिता से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीन निकायों का चयन राज्य में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और नगरीय सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों को रेखांकित करता है। स्वच्छ सर्वेक्षण से शहरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, नागरिक सहभागिता और निकायों की कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलता है।

समारोह में ये रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ से रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर नगर पालिक निगम की महापौर पूजा विधानी और नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे समारोह में शामिल हुईं। राज्य शहरी विकास अभिकरण यानी SUDA के मिशन डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा और बिलासपुर आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026