Chhattisgarh Diwali School Holiday 2026 increased

School Holiday: छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ी; अब 6 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर दीपावली अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। अब बच्चों को 6 से 11 नवंबर 2026 तक छुट्टी मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
School Holiday: छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ी; अब 6 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Diwali Festival School Holiday Increase

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश 2026 अब 6 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पहले से घोषित छुट्टियों में आंशिक संसोधन किया है। अब कुल 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे। पहले यह अवकाश 5 दिन के लिए तय किया गया था। विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया।

किन संस्थानों में लागू होगी दीपावली की छुट्टी

संसोधित अवकाश आदेश प्रदेश के शासकीय स्कूलों पर लागू होगा। अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी यह छुट्टी रहेगी। इसके अलावा डी.एड, बीएड और एमएड महाविद्यालय भी 6 से 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। यानी प्राइवेट स्कूल भी इस दायरे में आते हैं। 

पहले कितने दिन की थी छुट्टी

इस संसोधित आदेश के पहले 21 सितंबर 2026 को शैक्षणिक कैलेंडर जारी हुआ था। उसमें दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यानी कुल 5 दिन का रखा गया था। राज्य शासन ने उस आदेश में थोडा़ बदलाव किया और छुट्टी की आखिरी तारीख 10 नवंबर से बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी।

बच्चों और शिक्षकों को क्या फायदा

एक दिन की यह बढ़ोतरी प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों के काम आएगी। त्योहार पर परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा और इस फैसले से सभी में खुशी है। विभाग ने यह साफ किया है कि यह संसोधन शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए है। 16 अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026