Chhattisgarh Farmers to get full paddy Bonus

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Chhattisgarh Farmer Benefit

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए रायगढ़ से अच्छी खबर आई है। धरमजयगढ़ में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर हुए जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम बिका है। उन्हें भी कृषक उन्नति योजना में 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि दी जाएगी।

12 क्विंटल बेचने वाले किसान को भी मिलेगा 9 क्विंटल का पैसा

दशहरा मैदान में बोलते हुए सीएम साय ने इसे एक उदाहरण से समझाया। मान लीजिए किसी किसान ने एक एकड़ में 12 क्विंटल धान बेचा। ऐसे में बाकी 9 क्विंटल की अंतर राशि भी उसके खाते में आएगी। किसान को इसके लिए बचा हुआ धान बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह कोई एक बार की राहत नहीं है। यह व्यवस्था हर साल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा में पैदावार कम रहती है। इसी को देखकर यह फैसला लिया गया है।

कोहरे ने रोका हेलीकॉप्टर

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन को खुद पहुंचना था। लेकिन उनका हेलीकॉप्टर तय जगहपर उतर नहीं सका। बताया गया कि कोहरे की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। इसके बाद वे वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। उन्होंने दावा किया कि नक्सलियों को खत्म कर दिया गया है, पर कुछ दिमागी नक्सली अब भी बचे हैं। उनके आरोप के मुताबिक ये लोग कई संगठनों पर कब्जा करके उनका नेतृत्व कर रहे हैं। नबीन ने कहा कि आने वाले समय में सरकार अपनी योजनाओं और कामों से ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।

नृत्य और भीड़ से सजा आयोजन

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। बड़ी संख्या में लोग समारोह देखने पहुंचे और कलाकारों ने आदिवासी नृत्य पेश किया। उधर रायपुर में स्मृति ईरानी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026