Chhattisgarh Mantralaya Assistants Transferred

CG Secretariat Reshuffle: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में तबादला एक्सप्रेस, GAD ने 53 जूनियर सहायकों के ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के 53 जूनियर सचिवालय सहायकों का तबादला किया है। आदेश 13 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू है। इनको नई जगह जल्द कार्यभार संभालना होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Secretariat Reshuffle: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में तबादला एक्सप्रेस, GAD ने 53 जूनियर सहायकों के ट्रांसफर

GAD Transfer order of junior secretariates

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। ट्रांसफर किए गए कनिष्ठों के नामों की सूची आई है। सामान्य प्रशासन विभाग यानी GAD ने सचिवालय सेवा के 53 जूनियर सचिवालय सहायकों का स्थानांतरण कर दिया है। विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया। मकसद मंत्रालय स्तर पर कामकाज को कसना और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाना बताया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था अस्थायी है और आगामी आदेश तक चलेगी। यानी जिन कर्मचारियों के नाम सूची में हैं, उन्हें अब नए विभाग में बैठना होगा।

किन विभागों के कर्मचारी बदले गए

इस फेरबदल में कई अहम विभाग शामिल हैं। गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के अलग अलग कक्ष और पूल, स्कूल शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन और वित्त विभाग के कर्मचारी इसमें आते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कुछ और विभागों के कनिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभाग भी बदले गए हैं।


 

जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित सभी कर्मचारी विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें और नई पदस्थापना पर जल्दी कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार संभालने के बाद पालन प्रतिवेदन तुरंत सामान्य प्रशासन विभाग को भेजना होगा।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026