CM Mohan Yadav Targets Congress on Tribal Issues

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

By : उमेश सिंह
MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

CM Mohan Targeted Congress on Tribal Issues

भोपाल। बिरसा मुंडा की जयंती से पहले मध्य प्रदेश में आदिवासी राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के कल्याण और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी समाज को लेकर दोनों दलों की सोच में बुनियादी फर्क है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस मौके पर मौजूद रहे।

भाजपा और कांग्रेस की सोच में फर्क

डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी रहती है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती है, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को इतिहास में उनका सही स्थान दिलाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने उन कोशिशों पर भी सवाल उठाया, जिनमें आदिवासी पहचान को भारत की सांस्कृतिक परंपरा से अलग करके देखा जाता है। उनका कहना था कि देश की विरासत और आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान रहा है।

सरकार और संगठन में आदिवासी नेतृत्व का हवाला

राजनीतिक भागीदारी गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके का नाम लिया। प्रदेश सरकार में कुंवर विजय शाह, संपतिया उइके, नगर सिंह चौहान, राधा सिंह और निर्मला भूरिया को उन्होंने आदिवासी नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उदाहरण के तौर पर रखा।

14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार और खंडवा में कार्यक्रम

बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 से 16 नवंबर तक प्रदेश में बड़े कार्यक्रम होंगे। शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर से होगी। इसके बाद 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में आयोजन होंगे। हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इसमें पूरे प्रदेश में रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक बैठकें होंगी।

वीर नायकों को याद किया, नई पीढ़ी को बताने की बात

डॉ. यादव ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष को आजादी के आंदोलन का गौरवशाली अध्याय बताया। उन्होंने टंट्या मामा, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह और राजा भभूत सिंह के बलिदान को भी याद किया। रानी दुर्गावती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अकबर के दौर में उन्होंने मुगल सेना का डटकर सामना किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी नायकों की जयंती और बलिदान दिवस मनाती रहेगी, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान को जान सके।

संबंधित सामग्री

Gandhisagar Cabinet Meeting: गांधीसागर में सजेगा 'मोहन' सरकार का दरबार, होगी अगली कैबिनेट बैठक

Gandhisagar Cabinet Meeting: गांधीसागर में सजेगा 'मोहन' सरकार का दरबार, होगी अगली कैबिनेट बैठक

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राजधानी भोपाल की चारदीवारी से बाहर निकलकर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान दिलाने की मुहिम में जुटी है।

Nov 17, 2026
मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की सौंधी खुशबू, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद अब राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

Bhopal Accident: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला, मौत 

राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Nov 15, 2026