Datia By-Election

Datia By-Election: कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह, शिवराज सिंह बोले...

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसनें प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है।

By : विकास जैन
Datia By-Election: कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह, शिवराज सिंह बोले...

Datia By-Election: कांग्रेस मंच पर पूर्व डाकू मलखान सिंह, शिवराज सिंह बोले...

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसनें प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। चंबल के चर्चित पूर्व बागी मलखान सिंह कांग्रेस के चुनावी मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नजर आए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में वोट की अपील की, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जनसभा से गरमाया माहौल

मीडिया की खबरों के अनुसार दतिया के कमरारी गांव में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में जीतू पटवारी और प्रदेश सह-प्रभारी संजना जाटव के साथ पूर्व बागी मलखान सिंह मंच पर दिखाई दिए। मलखान सिंह ने माइक से ग्रामीणें और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को जिताने की अपील की। सभा की कुछ तस्वीरे जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि ग्रामीणों ने कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया है।

शिवराज सिंह का हमला

तस्वीरें सामने आते ही केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि एक समय दतिया से लेकर शिवपुरी तक का पूरा क्षेत्र डकैतों के आतंक से थर्राता था। उनकी सरकार ने अभियानों के जरिए चंबल को भयमुक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बागियों और डकैतों को राजनीतिक संरक्षण देना हमेशा से कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा रहा है।

कौन हैं पूर्व डाकू मलखान सिंह?

आपको बता दें कि भिंड जिले से ताल्लुक रखने वाले मलखान सिंह 1970 और 80 के दशक में चंबल घाटी के सबसे खूंखार और चर्चित डाकू सरदारों में गिने जाते थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के कार्यकाल में 1982 में मलखान सिंह ने अपने गिरोह के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से वे मुख्यधारा में लौटकर सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Datia By-Election: दतिया उपुचनाव से पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Datia By-Election: दतिया उपुचनाव से पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दौर के प्रचार के बीच कांग्रेस को एक बड़ा और तगड़ा झटका लगा है।

Jul 28, 2026
MP Tarun Chugh: मध्यप्रदेश के इस सासंद को मोदी सरकार में ​मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP Tarun Chugh: मध्यप्रदेश के इस सासंद को मोदी सरकार में ​मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश से हाल ही में नवनिर्वाचित बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को केंद्र सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jul 27, 2026
MP Lata Gupta: MP की बेटी बनी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, हुआ ऐलान

MP Lata Gupta: MP की बेटी बनी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, हुआ ऐलान

दिल्ली सरकार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व निगम पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है।

Jul 26, 2026
MP Police Transfer: MP पुलिस में फेरबदल, 14 निरीक्षक और उप नि​रीक्षकों के तबादले

MP Police Transfer: MP पुलिस में फेरबदल, 14 निरीक्षक और उप नि​रीक्षकों के तबादले

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 26 जुलाई को पुलिस विभाग में एक फेरबदल किया है।

Jul 26, 2026
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मध्यक्षेत्र की प्रथम दिवस बैठक संपन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मध्यक्षेत्र की प्रथम दिवस बैठक संपन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़) की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jul 25, 2026